Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी पुलिस का एक और कारनामा- युवक के शव को इंस्पेक्टर ने जूते से धकेला

यूपी पुलिस का एक वो चेहरा सामने आया है जिसे पढ़कर और देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी. यूपी पुलिस के एक इंसपेक्टर ने वो किया है जो सभ्य समाज का कोई भी इंसान कभी नहीं करेगा. यूपी पुलिस की यह तस्वीर आपको तकलीफ देगी लेकिन आपके लिए इस हकीकत से रूबरू होना जरूरी है. यूपी के अमरोहा में दिनदहाड़े 24 साल के युवक दीपक की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

यूपी पुलिस का एक वो चेहरा सामने आया है जिसे पढ़कर और देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी. यूपी पुलिस के एक इंसपेक्टर ने वो किया है जो सभ्य समाज का कोई भी इंसान कभी नहीं करेगा. यूपी पुलिस की यह तस्वीर आपको तकलीफ देगी लेकिन आपके लिए इस हकीकत से रूबरू होना जरूरी है. यूपी के अमरोहा में दिनदहाड़े 24 साल के युवक दीपक की गोली मार कर हत्या कर दी गई.

दीपक का शव सड़क किनारे पड़ा था. उसके बाद पुलिस इंसपेक्टर एससी बेलवाल एसपी दीपिका गर्ग के साथ यहां पहुंचे. शव के करीब खड़े इंसपेक्टर ने अपने बूट से शव को धकेला. इंसपेक्टर के करीब खड़ी रहीं अमरोहा की महिला एसपी दीपिका गर्ग. आरोप है कि इंसपेक्टर ने एसपी दीपिका गर्ग को शव में बने बुलेट मार्क को दिखाने के लिए अपने पैर से शव को सीधा किया. और फिर बूट से ही बुलेट मार्क को दिखाया. तो क्‍या हम ये माने कि एसपी के साथ इंस्‍पेक्‍टर तक को यह नहीं पता था कि किसी भी शव के साथ कैसे पेश आना चाहिए?

अब एसपी दीपिका गर्ग ने इस बारे में सफाई दी है. उन्‍होंने कहा कि जैसी तस्‍वीर दिखाई जा रही है वैसा कुछ भी नहीं था. मौके पर मृतक के परिजन और गांववाले भी मौजूद थे. यदि ऐसा कुछ हुआ होता (पुलिस ने जूतों से लाश को रौंदा होता) तो वहां मौजूद स्‍थानीय लोगों ने भी इसका विरोध किया होता, गर्ग ने कहा कि यह तस्‍वीर उस वक्‍त की है, जब लाश के पास पहुंचने की कोशिश की जा रही थी.

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा कहते हैं-  गोरखपुर के एसएसपी की बेहूदगी का मामला अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अमरोहा पुलिस की हरकत सामने आ गई. अमरोहा की एसएसपी दीपिका गर्ग के सामने एक इन्स्पेक्टर एक व्यक्ति की लाश को पैर से सीधा करके एसएसपी साहिबा को दिखा रहा है.. क्या हो गया है इन पुलिस अफसरों को.. लाश पर पैर सिर्फ यूपी पुलिस के जांबाज अफसर ही मार सकते है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...