वाराणसी। वयोवृद्ध पत्रकार व अपने जमाने के धाकड़ खिलाड़ी आनंद चंदोला का सोमवार को नयी दिल्ली के मूलचंद अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे दिल्ली के ही लोधी कालोनी स्थित विद्युत शवदाह गृह में होगा। 76 वर्षीय चंदोला गत 14 मई को दिल्ली में रह रहे अपने छोटे बेटे प्रशांत के घर गये थे। 18 मई की रात घर में आईपीएल का मैच देखते वक्त पैर फिसलने से उनकी कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी। रविवार को उन्हें मूलचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार के दिन में कूल्हे का आपरेशन हुआ था। लेकिन बेहोशी की हालत में ही पहले उनका ब्लडप्रेशर गिरा और अपराह्न लगभग 4.30 बजे हृदयाघात के बाद उनकी सांस टूट गयी।
पत्रकार समुदाय और अपने शुभचिंतकों में ‘चचा’ के नाम से लोकप्रिय आनंद चंदोला के शोकसंतप्त परिवार में एक बेटी और दो बेटों का भरापूरा परिवार है। लगभग दो वर्ष पहले पत्नी माला के निधन के बाद चंदोला भी दिल की बीमारी से पीड़ित हो गये थे और पिछले कुछ माह से उनकी सक्रियता कम हो गयी थी। अंग्रेजी दैनिक

आनंद चंदोला
काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त व महामंत्री कृष्णदेव नारायण राय, वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष डा. अत्रि भारद्वाज और मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने चंदोला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। काशी पत्रकार संघ ने वयोवृद्ध पत्रकार आनंद चंदोला के निधन पर बुधवार दिनांक 23 मई, 2012 को अपराह्न 3.30 बजे पराड़कर स्मृति भवन में श्रद्धांजलि सभा आहूत की है।
Related News- Chandola ChaCha






