हिंदुस्तान अखबार से सूचना है कि मनोरंजन सिंह को धनबाद यूनिट का नया स्थानीय संपादक बना दिया गया है. अब तक संपादक रूप में काम देख रहे ओमप्रकाश अश्क का तबादला रांची किए जाने की सूचना है. हालांकि ये दोनों सूचनाएं अभी तक पुष्ट नहीं हो पा रही हैं क्योंकि कुछ लोगों का कहना है कि ओमप्रकाश अश्क पिछले दिनों आफिस में अचानक गश खाकर गिर पड़े थे, जिसके बाद उनका रांची में इलाज चल रहा है. इस कारण उनकी अनुपस्थिति में कामकाज देखने के लिए मनोरंजन सिंह को रांची से भेजा गया है. एक चर्चा यह भी है कि हिंदुस्तान में गुपचुप तरीके से कई फेरबदल किए गए हैं जिसके तहत कई लोगों को इधर से उधर किया जा रहा है, उसी क्रम में यह बदलाव भी हुआ है.
भड़ास तक खबरें [email protected] के जरिए दे सकते हैं.





