सेवा में, सम्पादक महोदय, भड़ास, आजकल पटना में गिरिराज मीडिया नेटवर्क के नाम से एक कम्पनी आई है जो कहती है की 5 जून को टीवी चैनल तथा हंगामा नाम से मैग्जीन को लांच कर रही है और बिहार, झारखण्ड के सभी जिलों मे रिपोर्टरों को रख रही है. सभी जिलों के रिपोर्टर को 19000 हजार रुपये महीने देने का दावा कर रही है. इसके बदले वो जिला रिपोर्टर को निर्देश दिया है कि वो अपने जिला के सभी अनुमंडल, ब्लाक, पंचायत स्तर तक अपना रिपोर्टर बना ले, इसके बदले में अनुमंडल रिपोर्टर को 2500, ब्लाक रिपोर्टर को 2000 हजार तथा पंचायत रिपोर्टर को 1000 हजार रूपये देगी.
इसके बदले में सभी को 20-20 मैग्जीन बेचना है. यह सब मैग्जीन आने से 10 दिन पहले ही यानि 25 मई तक कर लेना है. अगर हम एक जिला की बात करें तो ये कम्पनी कम से कम 5 लाख रूपये बटोर रही है. हमें इस कंपनी पर शक हो रहा है. हमने अपने स्तर से पड़ताल किया तो कोई भी विश्वसनीय मीडियाकर्मी इस संस्थान से जुड़ा नहीं दिख रहा है. शक है कहीं रुपये के लोभ में इस बार मीडियाकर्मी ही ना फंस जाएं. कृपया कर आप अपने स्तर से जाँच कर इससे पर्दा उठाने की कृपा करें. इस कम्पनी का पता है- गिरिराज मीडिया नेटवर्क, मकान न.-80, रोड न.- 148, श्री कृष्णा नगर, पटना – 1, फोन न.- 0612-6500443, 8083997341
पटना से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. इस मामले में किसी को कुछ कहना बताना हो तो [email protected] पर मेल भेज सकता है.





