Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण में टॉपर को सजा, नकलची फेलिहर को इनाम!

: कानाफूसी : दैनिक जागरण ने विशेषकर संपादकीय कर्मियों की प्रतिभा को परखने के लिए हाल ही में अंतर विभागीय परीक्षा का आयोजन किया था। देशभर में आयोजित हुई इस परीक्षा में लगभग 100 से अधिक रिपोर्टर से लेकर डेस्क के वरिष्ठ उप संपादक तक न केवल फेल हुए थे, बल्कि उन पर परीक्षा में नकल करने का केस भी बनाया गया था। इस परीक्षा को विभागीय पदोन्नति ओर सालाना वेतन वृद्धि के रूप में देखा जा रहा है। परीक्षा में फेल हुए एवं नकल का केस बने संपादकीय कर्मियों में दशहत का माहौल है। क्योंकि दैनिक जागरण समूह ने इन दिनों छटनी के नाम पर संपादकीय विभाग के भी कर्मचारियों की यूनिट स्तर से सूची मांगी है। सूची मांगे जाने की सूचना यूनिट स्तर पर पहुंचते ही देशभर के दैनिक जागरण कार्यालयों में इन दिनों दशहत का माहौल है।

: कानाफूसी : दैनिक जागरण ने विशेषकर संपादकीय कर्मियों की प्रतिभा को परखने के लिए हाल ही में अंतर विभागीय परीक्षा का आयोजन किया था। देशभर में आयोजित हुई इस परीक्षा में लगभग 100 से अधिक रिपोर्टर से लेकर डेस्क के वरिष्ठ उप संपादक तक न केवल फेल हुए थे, बल्कि उन पर परीक्षा में नकल करने का केस भी बनाया गया था। इस परीक्षा को विभागीय पदोन्नति ओर सालाना वेतन वृद्धि के रूप में देखा जा रहा है। परीक्षा में फेल हुए एवं नकल का केस बने संपादकीय कर्मियों में दशहत का माहौल है। क्योंकि दैनिक जागरण समूह ने इन दिनों छटनी के नाम पर संपादकीय विभाग के भी कर्मचारियों की यूनिट स्तर से सूची मांगी है। सूची मांगे जाने की सूचना यूनिट स्तर पर पहुंचते ही देशभर के दैनिक जागरण कार्यालयों में इन दिनों दशहत का माहौल है।

इन सबके बीच दैनिक जागरण हरियाणा के हिसार यूनिट से सूचना आई है कि विभागीय परीक्षा के टॉपर वरिष्ठ उप संपादक संदीप सैनी को रिपोर्टर एवं स्थानातरण के रूप में दी गई सजा जारी है। यहां उल्लेखनीय है कि विभागीय परीक्षा के तुरंत बाद संदीप सैनी का हिसार के समाचार संपादक सुनील कुमार झा से किसी बात को लेकर तबादला हिसार सिटी कार्यालय से भिवानी कर दिया गया। इतना ही नहीं समाचार संपादक एवं हिसार के महाप्रंबधक मुदीत चर्तुवेदी के खिलाफ सामूहिक इस्तीफा की आवाज उठाने वाले सिटी कार्यालय के संवाददाता संजय योगी का भी तबादला चरखी दादरी कर दिया गया। संजय योगी चरखी दादरी में ज्वाइन कर लंबी छूटी पर विरोध स्वरुप चले गए और हिसार में अपना एक सप्ताहिक अखबार स्ट्रीट टूडे नाम से तथा मीडिया पी ऑर एंजेंसी लांच कर ली। इसके विपरीत संदीप सैनी भिवानी में बिना किसी शोर शराबे के विभागीय आदेश को सरमाथे मानते हुए भिवानी में काम करना शुरु कर दिया।

इसी बीच दैनिक जागरण ने विभागीय परीक्षा परिणाम जारी किया। जिसमें संदीप सैनी हिसार यूनिट के इकलौते प्रथम श्रेणी से पास हुए बल्कि हिसार व पानीपत यूनिट में सर्वाधिक अंक 64 लेकर टॉप पर रहे। वहीं प्रंबधन के खिलाफ नेता गिरी करने वाले संजय योगी तथा हिसार से सजा के तौर पर तबादला किए गए सिरसा के वरिष्ठ संवाददाता सुरेन्द्र सोढी इस परीक्षा में न केवल फेल हुए, बल्कि उनके ऊपर नकल का केस भी बना। इसके बाद यह संभावना जताई जाने लगी कि टॉपर संदीप सैनी की सजा खत्म होगी और उन्हें शीघ्र ही हिसार वापस डेस्क पर यां फिर परमोशन दी जाएगी। लेकिन पैसों के खेल में सैनी पिछड़ गए।

हिसार सिटी यूनिट के सूत्र बता रहे है कि फेल के नाम पर कहीं नौकरी से हाथ न धोने पड़े इससे भयभीत हुए सिरसा के वरिष्ठ संवाददाता सुरेन्द्र सोढी ने हिसार सिटी कार्यालय के चीफ रिपोर्टर मणिकांत मयंक व समाचार संपादक सुनील कुमार झा के साथ मिलकर उन्हें रिश्वत के खेल में हजारों रुपये देकर पहले दोनों के मौखिक आदेश पर अदरुनी रुप से उसे हिसार सिटी कार्यालय वापस बुला लिया। जब पैसों खेल की भनक चरखी दादरी में गए संजय योगी को लगी तो उसने भी सोढी की मदद से इस खेल में अपने आपको पीछे नहीं रहने दिया। वह भी कुछ पैसे देकर हिसार सिटी कार्यालय वापस आने के लिए प्रयासरत है।

यही कारण है कि इन दिनों लगातर कभी सिटी कार्यालय तो कभी समाचार संपादक के घर पर दोनों चमची मारने में लगे हुए है। सूत्र द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि चीफ रिपोर्टर मणिकांत मयंक व हिसार यूनिट के समाचार संपादक सुनील कुमार झा की नोएडा बैठे हुए मुख्य महाप्रबंधक निशिकांत ठाकुर के साथ रिश्तेदारी है, जिस कारण वे इस बात का फायदा उठाते हुए तबादले के नाम पर पैसे ले रहे है। इन सबके विपरीत टॉपर संदीप सैनी को हिसार वापसी तो दूर उसका नाम छटनी लिस्ट या फिर उसे सिरसा फैकने की तैयारी चल रही है। इससे हिसार यूनिट के संपादकीय में जबरदस्त रोष है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...