नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में तेज रफ्तार एसयूवी कार की टक्कर से एक पत्रकार घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि घटना चिराग दिल्ली की है और पीड़ित की पहचान ‘एशियन एज’ अखबार के जहांगीर अली के रूप में हुई है। वह चिराग दिल्ली जा रहे थे तभी एक एसयूवी कार ने रात साढे बारह बजे उन्हें टक्कर मार दी। एसयूवी का चालक घटना के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। हालांकि कुछ लोगों ने अली को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। अली की दायें कंधे की हड्डी टूट गई।





