मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पत्रकार अरुण त्रिपाठी की पिटाई के मामले में आरोपी एसडीओपी केएल बंजारे को निलंबित किया. निलंबन की कार्रवाई गृहमंत्री के आदेश पर हुआ. शहडोल के दौरे पर आए गृहमंत्री उमा शंकर गुप्ता के निर्देश पर एसडीओपी पर यह कार्रवाई की गई. मामला अनूपपुर के कोतमा का है जहां कुछ रोज पहले हुई नवविवाहिता सीमा चौहान की आत्महत्या के मामले की जांच चल रही है.
इसी सिलसिले में एसडीओपी केएल बंजारे ने सीमा की मां को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. जिनके साथ उनका पड़ोसी और पेशे से पत्रकार अरुण त्रिपाठी भी थाने पहुचे थे. पत्रकार अरुण त्रिपाठी को एसडीओपी ने सवाल पूछने पर सिर्फ लाठी-डंडों से पीटा ही नहीं बल्कि थूक तक चटाया. इन सब बातों से उनका मन नहीं भरा तो पत्रकार अरुण के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर, उसे लॅाकअप में डाल दिया. खास बात तो ये है कि अरुण पिछले एक दशक से नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भी हैं. उन्होंने यहां जु्र्म के खिलाफ कई बार आवाज भी उठायी है.

पत्रकार अरुण के शरीर पर पुलिस बर्बरता के प्रमाण
Related News- Police Utpidan





