Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पूर देश में पेट्रोल बम और इलाहाबाद में देसी बम फटा

केंद्र की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पेट्रोल के दाम में इस कदर इजाफा कर दिया है लोग इसे पूरे देश की आम जनता पर छोड़ा गया पेट्रोल बम कहने लगे हैं. बहाना बनाया गया है डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी से आ रही गिरावट को. पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 7.50 रुपए का इजाफा किया गया है. बढ़े हुए दाम आज आधी रात से लागू होंगे. दाम बढ़ने से पेट्रोल अब कोलकाता में 77.53 रुपए प्रति लीटर, दिल्ली में 73.14 रुपए प्रति लीटर, बंगलूरू में 81 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 78.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा था कि रुपये में तेजी से आ रही गिरावट के कारण तेल कंपनियों का आयात खर्च बेहिसाब रफ्तार से बढ़ा है. इसलिए एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में तत्काल बढ़ोतरी जरूरी हो गई है.

उधर, इलाहाबाद के करैली में देसी बम फटने से चार की मौत हो गई है और 15 घायल हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार इलाहाबाद के इस इलाके में देसी बम बनाने का उद्योग चलता है. हालांकि उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बीपी सिंह ने कहा कि बम कबाड़ के ढेर में था और वहां आसपास बच्चे खेल रहे थे जब ये धमाका हुआ. सिंह का कहना था कि इस इलाके में बम बनाए जाते हैं और संभवत ये ऐसा ही कोई बम था. यह पूछे जाने पर कि इलाके में बम बनते रहने से उनका क्या अभिप्राय है तो उनका कहना था, ‘‘ इलाहाबाद के इस इलाके में बम बनाए जाते रहे हैं. ये कुटीर उद्योग जैसा है वहां पर.’’ जहां ये धमाका हुआ है वो भीड़भाड़ वाला इलाका है और धमाके का असर उन लोगों पर हुआ जो आसपास थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज़ बहुत तेज थी और कई लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. धमाके में बच्चों की भी मौत हुई है. धमाके के बाद आग लग गई जिसे बुझाया जा रहा है. सिंह का कहना था कि पुलिस की टीमें भेजी गई हैं और स्थिति पर काबू कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि मरने वालों में गरीब लोग हैं और वो बच्चे हैं जो कबाड़ के ढेर के पास खेल रहे थे. उनका कहना था कि ये देसी बम है और ये खबरें गलत हैं कि उस इलाके में किसी ने बम फेंका है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...