Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अपडेट… अपने अधीनस्थ से आफिस के अंदर फिर भिड़े अमर उजाला, लखनऊ के स्थानीय संपादक इंदुशेखर पंचोली

अमर उजाला, लखनऊ के स्थानीय संपादक इंदुशेखर पंचोली फिर आफिस के अंदर अपने ही अधीनस्थ से भिड़ गए. करीब दर्जन भर लोगों से बदतमीजी, लड़ाई, झगड़ा कर चुके और बदले में ऐसा ही कुछ पा चुके पंचोली की लड़ाई इस बार अमर उजाला, लखनऊ के जनरल डेस्क इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह से हो गई. बताया जाता है कि पंचोली अचानक धर्मेंद्र के पास आए और बोलने लगे कि तुम ठीक से काम नहीं कर पा रहे हो, आफिस से बाहर निकल जाओ. यह सुनकर धर्मेंद्र सन्न रह गए. उन्होंने जानना चाहा कि आखिर ऐसा क्या हो गया, कि अचानक वे काम लायक नहीं लग रहे हैं. इस पर पंचोली ने कहा कि बहस न करो, आफिस से बाहर जाओ.

धर्मेंद्र अपनी सीट से खड़े हो गए और दूसरी तरफ चले गए. कुछ देर बाद पंचोली फिर आए और धर्मेंद्र की ओर मुखातिब होकर बोले कि आफिस से बाहर जाते हो या तुम्हें बाहर निकलवाने के लिए गार्ड बुलवाऊं. यह सारा घटनाक्रम न्यूज रूम में सबके सामने हो रहा था. अपनी लगातार बेइज्जती और प्रताड़ना से आहत धर्मेंद्र ने पलटकर पंचोली को जवाब दिया. इस पर पंचोली भड़क गए और हाथापाई पर उतारु हो गए. धर्मेंद्र ने हाथापाई से बचते हुए अपनी बात रखी और इस तरह भरे न्यूज रूम में खुद को अपमानित किए जाने का विरोध किया.

सूत्रों का कहना है कि धर्मेंद्र ने पंचोली से अनुरोध किया कि वे इस तरह सबके सामने बेइज्जती न करें. अगर उन्हें लगता है कि मैं काम नहीं कर पा रहा हूं तो वे मुझे तथ्य के आधार पर बता दें कि मैं क्या क्या नहीं कर पाया जिससे आगे उसे सुधारने की कोशिश करूंगा. पर यह सब सुनने को पंचोली कतई तैयार नहीं थे. उन्होंने अनाप शनाप कहना शुरू कर दिया और धर्मेंद्र को गार्ड द्वारा बाहर फिंकवा देने को कहने लगे. इस पर धर्मेंद्र खुद आफिस से बाहर निकल गए. इसके पहले दर्जन भर लोगों से पंचोली उलझ चुके हैं और उन्हें भरे न्यूजरूम में बेइज्जत करके बाहर निकाल चुके हैं. पंचोली की कई बार प्रबंधन से शिकायत भी की गई लेकिन प्रबंधन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पंचोली पर यशवंत व्यास का हाथ है, जिस कारण प्रबंधन उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...