Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

नूतन ठाकुर पर हाईकोर्ट ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

: नूतन बोलीं- हाईकोर्ट का जुर्माना उचित नहीं : इलाहबाद उच्च न्यायालय के लखनऊ बेंच में जस्टिस डीके अरोरा की बेंच ने आज मेरे द्वारा दायर सिविल अवमानना याचिका संख्या 1170/2012 में मुझ पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह अवमानना याचिका यू के वर्मा, सचिव, सूचना और प्रसारण, मार्कंडेय काटजू, अध्यक्ष, प्रेस काउन्सिल ऑफ इंडिया एवं अन्य के विरुद्ध दायर किया गया था. मैंने अपने याचिका में कहा था कि जस्टिस उमानाथ सिंह और जस्टिस वी के दीक्षित की बेंच द्वारा 10 अप्रैल 2012 को पारित आदेश की अवमानना हुई है.

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि सेना मूवमेंट सम्बंधित कोई भी खबर किसी भी प्रिंट या इलेक्ट्रौनिक मीडिया में नहीं छपे. इस आदेश का पालन करने के स्थान पर 12 अप्रैल को मार्कंडेय काटजू ने उसे गलत बताते हुए दरकिनार कर दिया. मैंने इसे सिविल कंटेम्प्ट बताते हुए यह याचिका दायर की थी. मैंने 26 अप्रैल को प्रकाशित चार खबरों का भी हवाला दिया था जिसमे सेना मूवमेंट की खबरें छपी थीं और इस प्रकार न्यायालय के आदेश की अवहेलना हुई थी.

एकल बेंच ने मेरी बात को गलत मानते हुए याचिका खारिज कर दी. साथ ही उसने मुझ पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया. मैं इस जुर्माने से व्यक्तिगत रूप से असहमत हूँ और उसे अनुचित मानती हूँ. इस अवमानना याचिका में मेरी भूमिका मात्र इस प्रकरण को उच्च न्यायालय के सामने लाने की थी. एक तो यहाँ वास्तव में उच्च न्यायालय की अवमानना हुई लेकिन जिन लोगों ने अवमानना की उन्हें दण्डित करने की जगह जस्टिस डी के अरोरा की बेंच ने मुझ पर ही जुर्माना लगा दिया. मैं इस निर्णय को स्पेशल अपील में चुनौती दूंगी. यदि श्रेष्ठ न्यायालयों द्वारा इस प्रकार अपने आदेशों का उल्लंघन करने वालों के स्थान पर इस सूचना को सामने लाने वालों को ही दण्डित किया जाएगा तो यह न्याय की दृष्टि से अहितकारी होगा.

Nutan Thakur

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...