न्यूज एक्सप्रेस न्यूज चैनल के साथ नितिन राठी ने नई पारी की शुरुआत की है. वे लखनऊ में बैठेंगे और सेल्स व मार्केटिंग डिपार्टमेंट के काम को देखेंगे. उनके अधीन यूपी और उत्तर प्रदेश, दो राज्य होंगे. इन राज्यों के मार्केटिंग हेड के बतौर काम करेंगे. उनका पद मैनेजर (सेल्स एंड मार्केटिंग) का है. इसके पहले नितिन ईटीवी में काम कर चुके हैं. वे आई-नेक्स्ट में भी रह चुके हैं. टाइम्स ग्रुप के रेडियो मिर्ची में भी वे मैनेजर रहे हैं.
भोपाल से सूचना है कि वीपीएस भदौरिया के पत्रिका से इस्तीफा देने के बाद एजीएम सरकुलेशन राजेंद्र दलाल को भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी है. भोपाल में पत्रिका की लांचिंग में भी राजेंद्र दलाल की अहम भूमिका थी.





