Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

बठिंडा में मंडी के कर्मचारियों ने पत्रकार पर हमला किया

बठिंडा के मौड़ मंडी में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार पर टीएमसी मंडी के कर्मचारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये कर्मचारी मंडी में हो रही अनियमितताओं को उजागर करने के चलते पत्रकार से नाराज थे। जिस दौरान पत्रकार विजय कुमार पर हमला किया गया, वे वहां खबर कवरेज करने गए हुए थे। पुलिस ने घायल पत्रकार के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बठिंडा के मौड़ मंडी में एक हिंदी दैनिक के पत्रकार पर टीएमसी मंडी के कर्मचारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये कर्मचारी मंडी में हो रही अनियमितताओं को उजागर करने के चलते पत्रकार से नाराज थे। जिस दौरान पत्रकार विजय कुमार पर हमला किया गया, वे वहां खबर कवरेज करने गए हुए थे। पुलिस ने घायल पत्रकार के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पत्रकार विजय कुमार के अनुसार उन्होंने कुछ दिन पहले मंडी में बिजली के दुरुपयोग का मामला उजागर किया था। इस बार वह किसान सूचना केंद्र के कमरे पर मंडी के कुछ अफसरों के  कब्जा करने और सूचना केंद्र का सामान रसोई में फेंकने की कवरेज कर रहे थे। गुरुवार को दोपहर लगभग 3 बजे जब वह टीएमसी मंडी पहुंचे तो अचानक मंडी के कर्मचारियों ने उनकी गलत कारगुजारी का पर्दाफाश करने से गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। आरोपी कर्मचारियों ने उसका कैमरा छीन लिया तथा चिप तोड़ दी। उसके बाद उनके साथ जमकर मारपीट की गई। वे घायल अवस्‍था में किसी तरह बचकर अस्‍पताल पहुंचे तथा अपना इलाज करवाया। एसएचओ मौड़ जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने घायल पत्रकार का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...