एचटी मीडिया वेंचर लिमिटेड से खबर है कि रितेश हांडा ने इस्तीफा दे दिया है. वे ग्रुप के रेडियो फीवर एफएम में सीएफओ थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. रितेश की जगह प्रतीक चंद्रा को नया सीएफओ बनाया गया है. प्रतीक एचटी ग्रुप के रेडियो बिजनेस हेड हरशद जैन और ग्रुप के सीएफओ पीयूष गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे. प्रतीक रेडियो बिजनेस के फाइनेंस और ऑपरेशन की जिम्मेदारियां संभालेंगे। प्रतीक पिछले चार सालों से एचटी से जुड़े हुए हैं तथा सीनियर फाइनेंशियल स्ट्रेटजिस्ट की भूमिका में काम कर रहे थे. प्रतीक पिछले एक दशक से मार्केटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके पहले वे केपीएमजी और ईएक्सएल के साथ भी काम कर चुके हैं.





