पत्रिका, मध्य प्रदेश से खबर है कि प्रबंधन ने कई संपादकों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है. ये फेरबदल अखबार को मजबूती प्रदान करने के लिए किए गए हैं. इस फेरबदल में कई लोगों के कद को भी बढ़ाया गया है. इंदौर के स्थानीय संपादक अरुण चौहान को प्रमोट करके स्टेट हेड बना दिया गया है. अब वे पूरे एमपी की जिम्मेदारी संभालेंगे. भोपाल के स्थानीय संपादक विनोद पुरोहित को इंदौर का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है. उनकी जगह वरिष्ठ पत्रकार हरीश मलिक को भोपाल का नया संपादक बनाया गया है. हरीश मलिक ग्वालियर के स्थानीय संपादक के रूप में दायित्व निभा रहे थे.
जबलपुर के स्थानीय संपादक सिद्धार्थ भट्ट को ग्वालियर का नया स्थानीय संपादक बनाया गया है. भोपाल में एनई के पद पर कार्यरत धनंजय सिंह को प्रमोट करके जबलपुर का स्थानीय संपादक बनाया गया है. इंदौर में एनई के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे पंकज श्रीवास्तव को धनंजय सिंह की जगह भोपाल में एनई बनाया गया है. संभावना जताई जा रही है कि प्रबंधन कुछ और बदलाव कर सकता है.





