Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सहारा चैनल के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी पत्रकार पकड़ा गया

फीरोजाबाद : एक न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी पत्रकार पुलिस के चंगुल में फंस गया। आरोप है कि वह अब तक कई लोगों को नौकरी का झांसा देकर हजारों रुपये ठग चुका है। दक्षिण कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुहाग नगर सेक्टर संख्या एक में राजकुमार की पत्नी शोभा रहती है। कुछ माह पहले उसकी मुलाकात पचोखरा निवासी ओमप्रकाश के पुत्र संजीव चौहान से हुई। संजीव ने खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताते हुए नौकरी लगवाने की बात कही।

शोभा ने अपनी भांजी राधा और एक अन्य युवती आरती की नौकरी लगवाने के लिए कहा तो उसने 25-25 हजार रुपये की डिमांड की। शोभा ने 50 हजार रुपये उसे दे दिए। कई दिन बीत जाने के बाद कोई कॉल लेटर नहीं आया तो उसने संजीव से फोन पर बात की, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। नौकरी न लगने से परेशान शोभा ने अपने परिचित अखिलेश को मामले से अवगत कराया। शुक्रवार दोपहर अखिलेश ने संजीव से फोन पर बात कर एक युवक की नौकरी लगवाने के लिए कहा। इसी बहाने उसे सुहागनगर बुला लिया। पहले उसे बातों में लगाया और फिर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर श्यामलाल पांडे ने बताया संजीव खुद को सहारा समय चैनल का पत्रकार बता रहा था। उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज नहीं था, जिससे यह पुष्टि हो सके कि वह चैनल से संबद्ध है। उन्होंने बताया वह फर्जी पत्रकार है और फीरोजाबाद के कई लोगों से नौकरी के नाम पर रुपये ठग चुका है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...