मुंबई : शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे से पाकिस्तान को डर लगता है. ऐसा कहना है भारत दौरे पर आए पाकिस्तानी पत्रकार का. कराची के इस पत्रकार ने कहा कि शिवसेना प्रमुख एवं शिवसेना को लेकर पाकिस्तान प्रेशर में रहता है. शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में पाकिस्तानी पत्रकारों के हवाले से छपी रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है. अखबार ने लिखा है कि कराची प्रेस क्लब के अध्यक्ष ताहीर हसन ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि शिवसेना प्रमुख और शिवसेना को लेकर पाकिस्तान पर आज भी प्रेशर रहता है.





