वरिष्ठ पत्रकार, एक्टिविस्ट तथा जी न्यूज समेत कई चैनलों संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके युसूफ अंसारी की मां हमीदा बेगम का शुक्रवार को बिजनौर में निधन हो गया. वे लगभग 62 साल की थीं तथा ओवरी कैंसर से पीडि़त थीं. उनका 2010 में ऑपरेशन कराया गया था, जिसके बाद वे ठीक थीं, परन्तु पिछले साल नवम्बर से उनकी बीमारी फिर बढ़ गई. दिल्ली में ही उनका इलाज चल रहा था. कुछ समय पहले ही वे बिजनौर गई थीं, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं.
शनिवार की सुबह बिजनौर में ही दफनाया गया. इस दौरान काफी संख्या में युसूफ अंसारी के परिचित, रिश्तेदार, पत्रकार तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे. युसूफ अंसारी के मां के निधन पर तमाम पत्रकारों ने दुख व्यक्त किया है.





