दैनिक जागरण और आई-नेक्स्ट मेरठ ने अपने ब्रांड मैनेजर जीवन जोशी को सम्मानित करने हेतु मार्केटिंग विभाग में समारोह आयोजित किया. जीवन जोशी पिछले लगभग 5 वर्षों से मेरठ में कार्यरत थे एवं मेरठ, आगरा, देहरादून, अलीगढ़ यूनिटों में ब्रांड विभाग के हेड थे. दैनिक जागरण प्रबंधन ने उनकी कार्यकुशलता को सम्मानित करने के लिए उनका तबादला बेहद महत्वपूर्ण लखनऊ यूनिट में कर दिया है. कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिल भटनागर सहित मृदुल त्यागी, विकास चुघ, राकेश राय, पुष्पेंदर सिंह, सत्येंद्र चौधरी, राजीव चौहान, शरद त्रिपाठी आदि मौजूद थे. इन सभी लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्या की शुभकाकामना दी. समारोह की कुछ तस्वीरें यूं हैं…







