Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यशवंतजी, आपके सहयोग से ही हिंदुस्‍तान प्रबंधन ने अपनी गलती स्‍वीकारी

यशवंत जी, नमस्कार, आपको ढेर सारी बधाई देते हुये अवगत कराना चाहूंगा कि मेरे हक की लड़ाई के लिये आपने जिस प्रकार मेरे लेख को प्रमुखता से प्रकाशित कर दुनिया के सामने रखा, उससे आज मुझे आपके सहयोग से इंसाफ मिल रहा है। जानकारी देना चाहूंगा कि हिन्दुस्तान उत्तराखण्ड यूनिट हेड स्नेहाशील मुखर्जी द्वारा गलत व्यक्ति को किच्छा में विज्ञापन प्रतिनिधि बनाये जाने के बाद मेरे द्वारा अप्रैल माह में हिन्दुस्तान से इस्तीफा दे दिया गया था।

यशवंत जी, नमस्कार, आपको ढेर सारी बधाई देते हुये अवगत कराना चाहूंगा कि मेरे हक की लड़ाई के लिये आपने जिस प्रकार मेरे लेख को प्रमुखता से प्रकाशित कर दुनिया के सामने रखा, उससे आज मुझे आपके सहयोग से इंसाफ मिल रहा है। जानकारी देना चाहूंगा कि हिन्दुस्तान उत्तराखण्ड यूनिट हेड स्नेहाशील मुखर्जी द्वारा गलत व्यक्ति को किच्छा में विज्ञापन प्रतिनिधि बनाये जाने के बाद मेरे द्वारा अप्रैल माह में हिन्दुस्तान से इस्तीफा दे दिया गया था।

यशवंत जी किच्छा, उधम सिंह नगर में गलत व्यक्ति को हिन्दुस्तान की विज्ञापन एजेन्सी दिये जाने पर एक माह बाद हिन्दुस्तान वेंचर्स मीडिया लिमिटेड ने अपनी गलती को स्वीकारते हुये इस प्रकरण में उत्तराखण्ड यूनिट हेड स्नेहाशील मुखर्जी को उत्तराखण्ड से विदाई दे दी है। श्री मुखर्जी को बरेली स्थानान्तरित कर दिया गया है जो मेरी कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष छवि एवं सत्यता का प्रमाण है। यशंवत जी इस प्रकरण में मुख्य रूप से जिम्मेदार उधम सिंह नगर विज्ञापन प्रभारी पीयूष पन्त की विदाई होना भी अत्यन्त आवश्यक है, क्योंकि इस व्यक्ति के द्वारा ही सम्पादक एवं यूनिट हेड को गुमराह किया गया था। परन्तु इसके बाबजूद भी उक्त पीयूष पन्त अभी भी उधम सिंह नगर में अपनी जड़ें जमाये बैठे हैं। हिन्दुस्तान हित में इनकी विदाई होना भी अति आवश्यक है।

दैनिक भास्कर, अहमदाबाद से उत्तराखण्ड यूनिट हेड बनकर आ रहे अविनाश झा जी को उत्तराखण्ड यूनिट हेड बनने पर बेहद बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें। आशा है कि अगले माह कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात आपके द्वारा उधम सिंह नगर का दौरा किये जाने पर मुझे आपसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। जैसा कि आपके विषय में सुनते आये हैं कि आपने जिस लगन एवं निष्ठा के साथ दैनिक भास्कर को बुलन्दी के शिखर पर पहुंचाया उसी प्रकार उत्तराखण्ड में हिन्दुस्तान आपके नेतृत्व में नये सोपान पार करेगा। तथा आपसे एक और विनम्र निवेदन है कि हिन्दुस्तान में उधम सिंह नगर में अभी कुछ और भी गन्दगी बाकी है, जिसे आपके द्वारा ही सफाया किया जा सकता है। तथा निर्भीक, निष्पक्ष, कर्तव्यनिष्ठ लोगों का हिन्दुस्तान में सम्मान बरकरार रहेगा।

हिन्दुस्तान अखबार का शुभचिन्तक

पूर्व संवाददाता, हिन्दुस्तान,

एए तन्हा

किच्छा (उधम सिंह नगर)

मो0 9837847573

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...