सहारा समय चैनल में एसएनबी हेड (टीवी) रहे मनोज दुबे के बारे में खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी आगरा से प्रसारित सी न्यूज के साथ की है. उन्हें चैनल में यूपी का हेड बनाया गया है. अब यूपी में चैनल की जिम्मेदारी मनोज के कंधों पर होगी. स्वतंत्र मिश्रा के करीबी माने जाने वाले मनोज ने कुछ समय पहले ही सहारा से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया था. वे सहारा में कानपुर के ब्यूरोचीफ भी रह चुके हैं. स्वतंत्र मिश्रा ने ही मनोज की वापसी दुबारा सहारा में कराई थी तथा एसएनबी हेड बनाया था. मनोज लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. मनोज एक जून से अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे. वे आगरा की बजाय लखनऊ में बैठेंगे.





