नई दिल्ली । जागरण समूह का बाईलिंगुअल काम्पैक्ट साइज डेली आई नेक्स्ट ने वर्ल्ड यंग रीडर न्यूजपेपर आफ द ईयर-2012 का खिताब हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूज पेपर्स एंड न्यूज पब्लिशर्स [वैन इफ्रा] की तरफ से आई नेक्स्ट को युवाओं के बीच सबसे बेहतरीन काम करने के लिए इस अवार्ड से नवाजा जाएगा। वैन इफ्रा 120 देशों के 18,000 से प्रकाशन और 15,000 से ज्यादा वेबसाइट्स का संगठन है। आई नेक्स्ट को यह अवार्ड 10 जुलाई को बैंकाक में एशिया पैसिफिक यंग रीडर सम्मिट के दौरान दिया जाएगा।
जागरण प्रकाशन लिमिटेड के काम्पैक्ट डेली आई नेक्स्ट के भारी बस्ता अभियान को भी जनसेवा श्रेणी में अवार्ड के लिए चुना गया है। यंग रीडर अवार्ड ज्यूरी ने आई नेक्स्ट की लोक गायन प्रतियोगिता 'इकतारा' की सराहना करते हुए इसे युवाओं के मनोरंजन का नायाब तरीका माना। यूपी, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के प्रमुख शहरों से प्रकाशित आई नेक्स्ट 2010 में भी वैन इफ्रा के अतिरिक्त कुछ अन्य अंतरराष्ट्रीय अवार्ड हासिल कर चुका है। साभार : जागरण





