दैनिक भास्कर, हरियाणा से खबर है कि तीन पत्रकारों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें इधर से उधर किया गया है. भिवानी में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत सोमेश चौधरी का तबादला चरखी दादरी के लिए कर दिया गया है. सोमेश को ब्यूरोचीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. चरखी दादरी के ब्यूरोचीफ अशोक कौशिक को भिवानी बुला लिया गया है. वहीं भिवानी के ब्यूराचीफ धर्मेंद्र कंवारी को हिसार का ब्यूरोचीफ बनाकर भेजा गया है. जबकि वहां पहले से ही राकेश क्रांति ब्यूरोचीफ के रूप में कार्यरत हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये दोनों किसको रिपोर्ट करेंगे. गौरतलब है कि कुछ रिपोर्टरों से विवाद होने के बाद राकेश क्रांति चर्चा में आए थे.






