Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण में एक और रिपोर्टर निकला गूगल चोर

: 25 दिन पुरानी खबर को उडाकर फिर से छापा : जमशेदपुर दैनिक जागरण में एक और गुगल चोर सामने आया है। जागरण के इस संवाददाता की चोरी भी गुगल ने ही पकड ली है। यह खबर 25 दिन पुरानी है जिसे दूसरे अखबार से उडाकर दोबारा प्रमुखता से जागरण में प्रकाशित किया गया है। खबर है बिना डाटाकार्ड रहिए आन लाइन। रेल में इंटरनेट सेवा को लेकर इसरो की अनापत्ति मिलने के बाद 2 मई को पूरे देश भर में इस खबर को सभी समाचार पत्रों ने छापा था। लेकिन 25 दिन बाद 27 मई को जमशेदपुर दैनिक जागरण ने इसी खबर प्रमुखता से फिर से छापा गया।

: 25 दिन पुरानी खबर को उडाकर फिर से छापा : जमशेदपुर दैनिक जागरण में एक और गुगल चोर सामने आया है। जागरण के इस संवाददाता की चोरी भी गुगल ने ही पकड ली है। यह खबर 25 दिन पुरानी है जिसे दूसरे अखबार से उडाकर दोबारा प्रमुखता से जागरण में प्रकाशित किया गया है। खबर है बिना डाटाकार्ड रहिए आन लाइन। रेल में इंटरनेट सेवा को लेकर इसरो की अनापत्ति मिलने के बाद 2 मई को पूरे देश भर में इस खबर को सभी समाचार पत्रों ने छापा था। लेकिन 25 दिन बाद 27 मई को जमशेदपुर दैनिक जागरण ने इसी खबर प्रमुखता से फिर से छापा गया।

बेतरतीब कुप्रबंधन और चोरी की खबरों को उड़ाकर छापने को लेकर हमेशा से रहे चर्चा में रहे जमशेदपुर दैनिक जागरण का एक और और बडा उदाहरण है यह। इस खबर को प्रकाशित करने वाले वहीं संवाददाता हैं, जिन्‍हें दो साल पहले भास्‍कर की जमशेदपुर लांचिंग के दौरान तोप बनाकर उतारा गया था। पर अब यही लोग जागरण पर भारी बोझ बनते नजर आ रहे हैं। चूंकि ये स्‍थानीय संपादक जितेन्‍द्र शुक्‍ला की पसंद हैं लिहाजा इनकी खबरों को न तो इनपुट हेड रोक पाते है न ही आउटपुट हेड। चाहे खबर में कोई तथ्‍य हो या न हो। चाहे खबर मानक पर खरी उतरती हो या न उतरती हो। इनकी खबरों को चुपचाप छापना सबकी मजबूरी होती है।

इससे पूर्व दैनिक जागरण के एक संवाददाता ने नवम्‍बर 11 में प्रबंधन व पाठकों को बेवकूफ बनाते हुए एक ही खबर चार से अधिक बार प्रकाशित कराया था। तब पुरानी ही खबर की हूबहू नकल (अब इंटरनेट पर आदिवासियों की जोड़ी) से प्रकाशित इस खबर में रिपोर्टर की जालसाली को गूगल ने पकड़ लिया है। तब जमशेदपुर के इस रिपोर्टर ने जागरण के शीर्ष नेतृत्‍व को भी बेवकूफ बनाने में कोई कसर नहीं रख छोडी थी और पुरानी खबर को न सिर्फ जमशेदुपर संस्‍करण बल्कि नेशनल संस्‍करण से लेकर झारखंड के रांची एवं धनबाद के संस्‍करणों में भी प्रकाशित करवाने में सफल रहा था। लेकिन गूगल ने एक बार फिर जागरण की चोरी को पकडकर पाठकों को पुरानी खबर परोसे जाने के धंधे का पर्दाफाश कर दिया है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...