Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

क्रिकेट पत्रकार पीटर रॉबक की मौत- आत्महत्या या हत्या?

केपटाउन। जाने-माने क्रिकेट पत्रकार पीटर रॉबक की मौत की गुत्थी उलझ गई है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज कवर करने गए पीटर की हत्या तो नहीं हुई, ये सवाल भी उठने लगे हैं। सवाल उठे हैं रॉबक के कमरे में केपटाउन के पुलिसवाले की मौजूदगी के चलते।

केपटाउन। जाने-माने क्रिकेट पत्रकार पीटर रॉबक की मौत की गुत्थी उलझ गई है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज कवर करने गए पीटर की हत्या तो नहीं हुई, ये सवाल भी उठने लगे हैं। सवाल उठे हैं रॉबक के कमरे में केपटाउन के पुलिसवाले की मौजूदगी के चलते।

पुलिस के मुताबिक रॉबक ने आत्महत्या की है। ब्रिटेन में जन्मे पीटर इंग्लिश काउंटी समरसेट के कप्तान थे। उन्होंने समरसेट के लिए खेले 335 मैचों में 33 शतक जड़े थे। क्रिकेट पत्रकारिता में बेहद सम्मानजनक पीटर रॉबक की मौत को खुदकुशी बताने के पुलिस के दावे पर मीडिया रिपोर्ट्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं। वेस्टर्न केपटाउन टाउन पुलिन ने बयान जारी कर माना है कि रॉबक की मौत रात सवा नौ बजे हुई।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक रात करीब 9 बजे पीटर रॉबक के कमरे में यौन उत्पीड़न सेल का एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी और केपटाउन का एक गुप्तचर मौजूद था। यौन उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस रॉबक से पूछताछ करने पहुंची थी। इसी दौरान रॉबक को अपने साथी क्रिकेट पत्रकार को मदद के लिए आवाज लगाते हुए भी सुना गया। सूत्रों के मुताबिक रॉबक चीख रहे थे कि मैं मुसीबत में हूं। क्या तुम तुरंत नीचे मेरे कमरे में आ सकते हो?

माना जा रहा है कि रॉबक जिस वक्त चीख रहे थे उस वक्त पुलिसवाला उनके कमरे में मौजूद था। तो क्या पुलिसवाले ने रॉबक के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उन्हें मदद के लिए अपने दोस्त को आवाज लगानी पड़ी? ये वाकया 9 और सवा नौ बजे के बीच का है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि 15 मिनट में रॉबक की लाश छठी मंजिल से होटल के फर्श पर पड़ी नजर आई? क्या पुलिसवाले से रॉबक की हाथापाई हुई? क्या पुलिस प्रताड़ना के चलते रॉबक ने होटल के कमरे से कूदकर जान दे दी या फिर उन्हें कमरे की खिड़की से फेंका गया?

केपटाउन पुलिस ने चुप्पी साध ली है। वो इस मामले में भी कुछ बोलने को तैयार नहीं कि यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए क्या पुलिस रॉबक के पास गई थी या नहीं। होटल साउदर्न सन न्यूलैंड्स भी फिलहाल हकीकत बताने को तैयार नहीं। साउदर्न सन न्यूलैंड्स में हुई इस घटना की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रॉबक के कमरे से उनके निजी सामान को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साभार : आईबीएन7

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...