Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

आगरा में लुट गई इंग्‍लैंड की पत्रकार

आगरा : भीषण गर्मी में सड़कों पर पसरा सन्नाटा इंग्‍लैड की जर्नलिस्ट के लिए घातक साबित हुआ। फूल सैय्यद चौराहे पर बाइक सवार दो लुटेरों ने इंग्लैंड की जर्नलिस्ट का गले में लटका पर्स लूट लिया। वह रिक्शे से गिर पड़ी, लेकिन पर्स नहीं बचा पाई। घटना से महिला दहशत में आ गई। पर्स में हजारों की नगदी, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और कैमरा आदि थे। पर्यटक ने पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आगरा : भीषण गर्मी में सड़कों पर पसरा सन्नाटा इंग्‍लैड की जर्नलिस्ट के लिए घातक साबित हुआ। फूल सैय्यद चौराहे पर बाइक सवार दो लुटेरों ने इंग्लैंड की जर्नलिस्ट का गले में लटका पर्स लूट लिया। वह रिक्शे से गिर पड़ी, लेकिन पर्स नहीं बचा पाई। घटना से महिला दहशत में आ गई। पर्स में हजारों की नगदी, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और कैमरा आदि थे। पर्यटक ने पर्यटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लंदन की रहने वाली कैट एलिजाबेथ रेडवे ने बताया कि वह छह माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत भ्रमण को आई हैं। वह लंदन में जर्नलिस्ट हैं और 25 मई को आगरा घूमने आईं थीं। रविवार को वह रिक्शा चालक को लेकर आगरा कैंट स्टेशन पर दिल्ली का ट्रेन टिकट बुक कराने आई थीं। शाम करीब साढ़े चार बजे वह वापस होटल रिक्शे से लौट रही थीं। उसी दौरान लाल पल्सर बाइक पर हेलमेट पहने दो युवक उनके रिक्शे के पीछे चलने लगे। वह कुछ समझ पाती, उससे पहले ही फूल सैय्यद चौराहे पर एक युवक ने कैट के गले पर लटका पर्स छीन लिया। वह रिक्शे से गिर पड़ीं।

कैट ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन लुटेरों को नहीं पकड़ा जा सका। लुटेरे टक्कर रोड की ओर भाग निकले। पर्यटक ने घटना की रिपोर्ट पर्यटन थाने में दर्ज कराई है। पर्स में छह हजार रुपए, पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड और कैमरा रखा था। ताजनगरी में अपना पर्स लुटने के बाद कैट होटल में फूट-फूटकर रो पड़ी। उसका कहना था कि पर्स में पैसे लुटने से परेशान नहीं है। पर्स में उसकी सबसे कीमती चीज कैमरा थी। उसने छह माह में भारत के हर कोने की तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद किया था। वह तस्वीरें उसके लिए बहुत महत्व रखती हैं। साभार : अमर उजाला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...