Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

आजतक चैनल के नए हेड होंगे सुप्रिय प्रसाद

 

आजतक से खबर है कि सुप्रिय प्रसाद को चैनल का नया हेड बनाया जा रहा है. नकवी जी के जाने के बाद सुप्रिय यह जिम्‍मेदारी संभालेंगे. सुप्रीय अभी तक आजतक में आउटपुट हेड की जिम्‍मेदारी निभा रहे थे. हालांकि उन्‍हें नकवी जी की तरह न्‍यूज डाइरेक्‍टर नहीं बनाया जा रहा है. नकवी जी के पास न्‍यूज डाइरेक्‍टर के रूप में टीवी टुडे ग्रुप के चारों चैनलों की जिम्‍मेदारी थी. वे चारो चैनलों का सुपरविजन कर रहे थे, परन्‍तु सुप्रिय के जिम्‍मे केवल आजतक की जिम्‍मेदारी रहेगी.

 

आजतक से खबर है कि सुप्रिय प्रसाद को चैनल का नया हेड बनाया जा रहा है. नकवी जी के जाने के बाद सुप्रिय यह जिम्‍मेदारी संभालेंगे. सुप्रीय अभी तक आजतक में आउटपुट हेड की जिम्‍मेदारी निभा रहे थे. हालांकि उन्‍हें नकवी जी की तरह न्‍यूज डाइरेक्‍टर नहीं बनाया जा रहा है. नकवी जी के पास न्‍यूज डाइरेक्‍टर के रूप में टीवी टुडे ग्रुप के चारों चैनलों की जिम्‍मेदारी थी. वे चारो चैनलों का सुपरविजन कर रहे थे, परन्‍तु सुप्रिय के जिम्‍मे केवल आजतक की जिम्‍मेदारी रहेगी.
 
टीआरपी के मास्‍टर माने जाने वाले सुप्रिय को उनके काम का इनाम मिला है. सूत्रों का कहना है कि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, परन्‍तु सभी वरिष्‍ठों को इस आशय का मेल भेजा जा चुका है. सुप्रिय अब सीधे अरुण पुरी को रिपोर्ट करेंगे. अब तक आउटपुट हेड के रूप में सुप्रिय तथा इनपुट हेड के रूप में प्रबल प्रताप सिंह नकवी जी को रिपोर्ट कर रहे थे. अब प्रबल सुप्रिय को रिपोर्ट करेंगे. 
 
इसके साथ ही टीवी टुडे ग्रुप के चारो चैनलों के अलग अलग हेड हो जाएंगे. अब तक दिल्‍ली आजतक के हेड अमिताभ, तेज की हेड पूनम शर्मा तथा हेडलाइंस टुडे के हेड राहुल कंवल हैं. इसी क्रम में आजतक के हेड सुप्रिय प्रसाद हो जाएंगे. आजतक के शुरुआती एससी सिंह की टीम में शामिल रहे सुप्रिय प्रसाद को सुलझा हुआ पत्रकार माना जाता है. आजतक से इस्तीफा देने के बाद सुप्रिय न्‍यूज24 चले गए थे. इस बीच हमेशा नम्‍बर एक पर रहने वाला आजतक तक जब इंडिया टीवी से पिछड़ कर दूसरे नम्‍बर पर पहुंच गया था, तब प्रबंधन ने सुप्रिय की वापसी आजतक में कराई थी. 
 
सुप्रिय के वापस लौटने के बाद आजतक केवल एक सप्‍ताह छोड़कर लगातार नम्‍बर एक बना हुआ है. टीवी की दुनिया में कहा जाता है कि सुपिय्र केवल टीआरपी मास्‍टर ही नहीं बल्कि तकनीक के भी जानकार हैं. अपनी टीम से कैसे काम लिया जाता है, इसको भी वे भलिभांति जानते हैं. हालांकि इस संदर्भ में आधिकारिक  प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, परन्‍तु सफलता नहीं मिल पाई. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...