आई नेस्क्ट से खबर है कि रोहित मेहरोत्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे एजीएम मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि बिजनेस में कमजोर परफारमेंस के चलते प्रबंधन ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी. रोहित की जगह आशुतोष अग्निहोत्री को नया एजीएम मार्केटिंग बना दिया गया है. आशुतोष ने इसी साल जनवरी में आई नेक्स्ट ज्वाइन किया था. वे इसके पहले भी आई नेक्स्ट से जुड़े हुए थे, किंतु इस्तीफा देकर दूसरे संस्थान में चले गए थे.





