हिंदी मासिक पत्रिका समाचार विस्फोट अपनी पहली वर्षगांठ पर अन्य हिन्दी भाषी राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी अपना विस्तार करने जा रही है। पत्रिका मुख्यत: ग्रामीण पृष्ट भूमि को फोकस करेगी। समाचार विस्फोट की संपादक सुनीता ने बताया कि नागपुर से प्रकाशित होने वाली समाचार विस्फोट पत्रिका वतर्मान में तकरीबन 10 राज्यों में कुछ खास क्षेत्रों में पहुंच रही है। अगस्त में पहली वर्षगांठ के अवसर पर उत्तर प्रदेश में लॉन्च करने की योजना हैं। हमारी योजना है कि पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अपना प्रतिनिधि नियुक्त करके वहां के मुद्दों को बहस में शामिल करने की है। उद्देश्य पत्रिका में वैचारिक सामग्री और न्यूज विश्लेषण देना होता है।
उनका कहना है कि पत्रिका में देशकाल के अनछुए मुद्दों की तह तक जाने वाली रिपोर्ट व आलेख होते हैं। ऐसी रिपोर्ट या आलेख कम पत्रिकाओं में ही देखने को मिलता है। क्योंकि अधिकतर पत्र पत्रिकाएं किसी न किसी स्वार्थवश जनहित के कुछ समाचार को दबा देती हैं। बेवाकी इस पत्रिका का तेवर है। सुनीता का कहना है कि हमारा प्रयास इंटरनेट पर हो रही बहस को ग्रामीणों तक पहुंचाना हैं। साथ ही आज भी शहरों में पढ़ने लिखने की काफी पत्रिकायें मौजूद हैं, लेकिन गांवों में आज भी अच्छी पत्रिकाओं के लिये स्थान हैं, हम उसी के लिए प्रयासरत हैं। प्रेस रिलीज





