दैनिक भास्कर में दो संपादकों को इधर-उधर किया गया है. साथ ही कुछ लोगों को प्रमोट कर नई जिम्मेदारी दी गई है. दैनिक भास्कर, भोपाल के स्थानीय संपादक आनंद पांडेय को अब इंदौर का स्थानीय संपादक बना दिया गया है. भोपाल की कुर्सी ग्वालियर के संपादक अनिल शर्मा के हवाले कर दी गई है.
अनिल शर्मा पहले भी दैनिक भास्कर, भोपाल में रह चुके हैं. ग्वालियर में दैनिक भास्कर, भोपाल के न्यूज एडिटर सुनील शुक्ल को भेजा गया है. दैनिक भास्कर, भोपाल में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत राजेश माली को प्रमोट करके न्यूज एडिटर बना दिया गया है.





