हिंदुस्तान अखबार में अब प्रमोशन लेटर बंटना शुरू हो गया है. फिलहाल जो सूचना आ रही है उसमें पूर्वी यूपी के तीन यूनिटों में प्रमोशन लेटर बंटने की सूचना मिल रही है. संभावना जताई जा रही है कि कल से सारे यूनिटों में प्रमोशन लेटर मिलना शुरू हो जाएगा. लखनऊ, बनारस तथा इलाहाबाद में कुल आठ लोगों के प्रमोशन की जानकारी मिली है. लखनऊ से खबर है कि एनई के रूप में कार्यरत नीलमणि को प्रमोट करके सीनियर एनई बना दिया गया है. आलोक उपाध्याय को चीफ रिपोर्टर से प्रिंसिपल करेस्पांडेंट तथा अजीत को सीनियर रिपोर्टर से चीफ रिपोर्टर बनाया गया है.
इलाहाबाद से खबर है कि दो लोगों को प्रमोट किया गया है. चीफ रिपोर्टर आनंद मिश्रा को प्रमोट करके प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बना दिया गया है. फोटोग्राफर रंजन कुमार को प्रमोट करके सीनियर फोटोग्राफर बना दिया गया है. बनारस में भी तीन लोगों को प्रमोट किए जाने की सूचना मिली है. सीनियर सब एडिटर योगेश राणा को चीफ सब एडिटर बना दिया गया है, जबकि रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी निभा रहे रमेंद्र सिंह को सब एडिटर से सीनियर सब बना दिया गया है. मऊ के ब्यूरोचीफ सुधीर ओझा को भी प्रमोट करके सीनियर रिपोर्टर बना दिया गया है.





