बैंकाक : थाइलैंड में एक वेबसाइट की संपादक को आठ महीने की सजा सुनाई गई है। उन्हें यह सजा देश की राजशाही के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों को वेबसाइट से जल्द न हटाने के मामले में दी गई है। चिरानुच प्रेमछेपोर्न के अपराध को कंप्यूटर अपराध की श्रेणी में रखा गया है। मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक उनके मामले को देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था।





