Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण में बंपर छंटनी (20) : बरेली में तीन और लोगों से मांगे गए इस्‍तीफे

दैनिक जागरण, बरेली से खबर है कि पांच संपादकीय सहयोगियों से इस्‍तीफा मांगे जाने के प्रबंधन ने तीन अन्‍य से भी इस्‍तीफा मांगा है. इनमें एक विज्ञापन विभाग, एक सर्कुलेशन विभाग तथा एक पेजीनेटर शामिल है. लगातार छंटनी का क्रम जारी रहने से यहां काम करने वाले कर्मचारी नाराज तो हैं साथ ही उनके भीतर असंतोष भी फैल रहा है. वे काम करने से ज्‍यादा यूनिट में चल रही उठापटक में दिलचस्‍पी ले रहे हैं. हालांकि इन नौ लोगों में से अभी तक किसी ने इस्‍तीफा नहीं दिया है बल्कि प्रबंधन ने इनके कार्यालय आने पर रोक लगा दिया है.

दूसरी तरफ अब जागरण प्रबंधन को कानूनी तरीके से सबक सिखाने की तैयारी की जा रही है. कुछ पत्रकार कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहे हैं. जागरण के खिलाफ लड़ाई का ऐलान रुहेलखंड मीडिया वर्कर एसोसिएशन ने कर दिया है. मजीठिया वेज बोर्ड को लेकर जागरण प्रबंधन के हस्‍ताक्षर अभियान के खिलाफ लेबर कमिश्‍नर से शिकायत करने वाला रुहेलखंड मीडिया वर्कल एसोसिएशन ने फिर लेबर कमिश्‍नर से शिकायत की है कि प्रबंधन उनके सदस्‍यों को परेशान कर रहा है.

इस मामले में आज जागरण प्रबंधन को लेबर कोर्ट में भी जाना था, परन्‍तु सूचना दिए जाने तक जागरण का कोई कर्मचारी अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचा था. रुहेलखंड मीडिया वर्कर एसोसिएशन के अध्‍यक्ष ने आर्टिकल फोर के तहत भी शिकायत दर्ज कराई है कि उनके संगठन के सदस्‍यों को जागरण प्रताडि़त कर रहा है. खबर दिए जाने तक एसोसिएशन के अध्‍यक्ष सुरेंद्र शर्मा लेबर कमिश्‍नर के कार्यालय में ही जागरण के लोगों के आने का इंतजार कर रह थे. 

Related News-  jagran chhatni

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...