हिंदुस्तान, देहरादून से खबर है कि प्रमोद पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. प्रमोद के इस्तीफे के बारे में बताया जा रहा है कि वे इंक्रीमेंट और प्रमोशन को लेकर असंतुष्ट थे. आज प्रमोशन लिस्ट में अपना नाम ना देखकर वो नाराज हो गए तथा प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. प्रमोद से इस मामले में संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु सफलता नहीं मिल पाई. हिंदुस्तान के कई यूनिटों में प्रमोशन और इंक्रीमेंट को लेकर नाराजगी है. समझा जा रहा है कि आने वाले अगले कुछ दिनों अन्य यूनिटों से इस्तीफा देने की खबरें सुनने को मिलेंगी.






