आईबीएन7, मुंबई से खबर है कि राहुल तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर की भूमिका निभा रहे थे. राहुल ने अपनी नई पारी लखनऊ में समाचार प्लस न्यूज चैनल के साथ शुरू की है. उन्हें यूपी का डिप्टी ब्यूरोचीफ बनाया गया है. राहुल ने करियर की शुरुआत 2006 में वाराणसी में दैनिक जागरण से की थी. इसके बाद वाराणसी में ही ये आईबीएन7 के साथ जुड़ गए. लगभग तीन साल पहले इनका तबादला मुंबई कर दिया गया था, तब से ये वहीं पर कार्यरत थे.
हिंदुस्तान, गाजियाबाद से खबर है कि सौरभ श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे क्राइम रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभा रहे थे. सौरभ ने अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू की है. इन्हें चैनल में सीनियर करेस्पांडेंट बनाया गया है. इन्होंने असाइनमेंट में ज्वाइन किया है. साथ ही ये प्रवीण साहनी के एसआईटी टीम में भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. सौरभ की क्राइम बीट पर अच्छी पकड़ मानी जाती है. वे इसके पहले अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





