नई दिल्ली : मीडिया कंटेंट एंड कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड (एमसीसीएस) के बैनल तले लांच हुआ स्टार न्यूज आज से एबीपी न्यूज हो गया. आनंद बाजार पत्रिका समूह के स्टार समूह से अलग होने की सारी प्रक्रिया आज पूरी हो गई. इसी तरह कंपनी के दो अन्य न्यूज चैनल स्टार आनंद, स्टार माझा का नाम भी एबीपी आनंद तथा एबीपी माझा हो गया. आंनद बाजार पत्रिका ग्रुप तथा स्टार इंडिया प्राइवेट के संयुक्त उद्यम एमसीसीएस ने अप्रैल में घोषणा की थी कि स्टार तथा एबीपी ने ब्रांड समझौते को आगे जारी नहीं रखने का फैसला किया है. इसी फैसले के तहत स्टार ने अपना ब्रांड नेम वापस ले लिया था.
हालांकि कंपनी प्रबंधन का कहना है कि चैनल में नाम के अलावा कुछ नहीं बदलेगा, परन्तु ब्रांडिंग और मार्केटिंग के दौर में ब्रांड बनना इतना आसान नहीं है. एबीपी समूह और स्टार समूह दोनों भले ही अलग हो गए हैं लेकिन स्टार एमसीसीएस में शेयरधारक बनी रहेगी. नाम बदलाव को लेकर एमसीसीएल ने काफी महंगा ब्रांडिंग कंपेन की है. अब देखना है कि करोड़ों के इस कंपेन का एबीपी न्यूज को कितना फायदा होता है.





