वरिष्ठ मीडिया पर्सन एपी सिंह ने पीजीवीएस, लखनऊ में डायरेक्टर रिसोर्सेज और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है. एपी सिंह एक बार फिर अमर उजाला में वापसी कर ली है. उन्होंने अमर उजाला, बनारस के जीएम कम यूनिट हेड के पद पर ज्वाइन किया है. पीजीवीएस ज्वाइन करने से पहले वे अमर उजाला में लखनऊ के जीएम कम यूनिट हेड के रूप में काम कर रहे थे.
वे अमर उजाला के साथ अपनी पहली पारी में लगभग छह सालों तक जुड़े हुए थे. उसके पहले वे लगभग आठ वर्षों तक अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस में भी जीएम के पद पर थे. एपी सिंह लगभग दो दशक से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. मृदुभाषी एपी सिंह की गिनती मीडिया के तेजतर्रार मैनेजरों में की जाती है. समझा जा रहा है कि इनके आने के बाद बनारस यूनिट को मजबूती मिलेगी.






