हिंदुस्तान, दिल्ली से खबर है कि अनिता सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे डिजाइनिंग टीम की हेड थीं. अनिता काफी लम्बे समय से हिंदुस्तान से जुड़ी हुई थीं. बताया जा रहा है कि अनिता अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू कर रही हैं. यहां पर भी उन्हें डिजाइनिंग टीम का हेड बनाये जाने की सूचना है. इस संदर्भ में उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई परन्तु बात नहीं हो पाई. माना जा रहा है कि अनिता सिंह के आने से अमर उजाला को मजबूती मिलेगी.
न्यूज टाइम से खबर है कि पावस उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर असिस्टेंट प्रोड्यूसर थे. उन्होंने अपनी नई पारी श्रीएस7 न्यूज चैनल से लांच की है. उन्हें यहां भी उसी पद पर लाया गया है. पावस चैनल वन को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





