हिंदुस्तान, दिल्ली से खबर है कि संजीव गर्ग ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर डीएनई के पद पर कार्यरत थे. संजीव अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें यहां पर एनई बनाए जाने की खबर है. संजीव काफी समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. उनकी गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.
हिंदुस्तान, दिल्ली से गोविंद चंद्र दास ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे भी अमर उजाला के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. उन्हें चीफ सब एडिटर बनाया जा रहा है. इनकी गिनती भी सुलझे हुए पत्रकारों में होती है. ये कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि कुछ और लोग हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर दूसरे संस्थानों का रुख कर सकते हैं.





