Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

भदोही में पैसे पर बिका प्रेस क्‍लब, पत्रकार को पीटने वाले को किया सम्‍मानित

भदोही। पत्रकार संगठन कितने चालू और ब्‍लैकमेलर हो गए हैं इसकी बानगी भदोही में देखने को मिली। आसाराम बापू के जिन समर्थकों ने पत्रकार रोहित गुप्‍ता पर हमला किया था, उन्‍हीं में से एक को पत्रकारिता दिवस के दिन सम्‍मानित किया गया। आरोप है कि संगठन के लोगों ने पैसे लेकर पूरे मामले को ठण्‍डे बस्‍ते में डाल दिया तथा आसाराम के साधक को सम्‍मानित किया। इस मामले में रोहित को अब तक न्‍याय नहीं मिल पाया है।

भदोही। पत्रकार संगठन कितने चालू और ब्‍लैकमेलर हो गए हैं इसकी बानगी भदोही में देखने को मिली। आसाराम बापू के जिन समर्थकों ने पत्रकार रोहित गुप्‍ता पर हमला किया था, उन्‍हीं में से एक को पत्रकारिता दिवस के दिन सम्‍मानित किया गया। आरोप है कि संगठन के लोगों ने पैसे लेकर पूरे मामले को ठण्‍डे बस्‍ते में डाल दिया तथा आसाराम के साधक को सम्‍मानित किया। इस मामले में रोहित को अब तक न्‍याय नहीं मिल पाया है।

उल्‍लखेनीय है कि पिछले दिनों भदोही के गोपीगंज में सत्संग करने आये आसाराम बापू का समाचार कवरेज करने पहुंचे एबीपी न्यूज (स्टार न्यूज) के पत्रकार रोहित गुप्ता की आसाराम बापू के इशारे पर उनके साधकों ने पिटाई कर दी। यह घटना गोपीगंज के आइडियल कार्पेट कंपनी के पास हुई। आसाराम ने भी पत्रकार को गाली और धमकी दी। साधकों ने रोहित की पिटाई करने के साथ गाली गलौज करते हुये कैमरा भी छीन लिया था। रोहित गुप्ता पर आसाराम बापू तब नाराज हो गये थे जब पत्रकार ने बापू के लक्जरी कार में लगे लाल बत्ती का कवरेज कर रहा था।

एक पत्रकार के पिटाई का मामला भदोही में ही नही पूरे प्रदेश में जोर-शोर के साथ उठा। भदोही जनपद में तो पूर्वांचल प्रेस क्लब / भदोही प्रेस क्लब ने जबरदस्त आंदोलन किया। आसाराम बापू के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया, लेकिन चंद दिनों बाद पूर्वांचल प्रेस क्लब / भदोही प्रेस क्लब का आंदोलन पूरी तरह शांत पड़ गया। आरोप लगाया गया कि क्‍लब ने ये आंदोलन रोहित को न्‍याय दिलाने के लिए बल्कि आसाराम बापू के साधकों पर दबाव बनाकर वसूली के लिए किया था। इसकी बानगी देखने को मिली 30 मई को पूर्वांचल प्रेस क्लब / भदोही प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस पर।

भदोही नगर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पत्रकारिता दिवस के दौरान दर्जनों पत्रकारों व सैकड़ों लोगों के बीच उन्हीं आसाराम बापू के एक साधक बालकृष्‍ण द्विवेदी को सम्मानित किया गया, जो आसाराम बापू आश्रम भदोही से जुड़ा है। पत्रकारिता दिवस पर सम्मानित किये गये इस साधक की चर्चा पत्रकारों में जबरदस्त है। पूर्वांचल प्रेस क्लब / भदोही प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस पत्रकारिता दिवस का संचालन करने वाले पत्रकारों ने ही धन लेकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसमें इलेक्ट्रानिक मीडिया के लोग शामिल हैं। चर्चा है कि कई पत्रकारों ने आसाराम बापू भदोही आश्रम से धन लेकर पूरे मामले को दबा दिया तथा उसी धन से पत्रकारिता दिवस आयोजित किया गया।

आरोप है कि पत्रकार पिटाई के मामले मे घूस लेन वाले इन कथित पत्रकारों की वजह से ही पत्रकार रोहित गुप्ता को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आसाराम सहित उनके किसी समर्थक की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। जबकि रोहित ने गोपीगंज थाने में आसाराम बापू, कृष्ण कुमार खटाई, बिहारी केशरवानी, दीनदयाल मिश्रा, किशन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...