: नवनीत गूर्जर बनेंगे एमपी के स्टेट हेड : दैनिक भास्कर, झारखंड से बड़ी खबर आ रही है. दैनिक भास्कर, जोधपुर के संपादक कुलदीप व्यास को झारखंड का नया स्टेट हेड बनाया गया है. कुलदीप ओम गौड़ की जगह झारखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे. प्रबंधन ने इस संदर्भ में मेल जारी कर दिया है. झारखंड के स्टेट हेड ओम गौड़ को राजस्थान की जिम्मेदारी दी जा रही है. ओम गौड़ झारखंड आने से पहले राजस्थान में ही भास्कर को सेवाएं दे रहे थे. इन दोनों बदलावों की जानकारी सभी पदाधिकारियों को दे दी गई है.
माना जा रहा है कि प्रबंधन उनके कामों से खुश होकर राजस्थान जैसे बड़े स्टेट का हेड बनाने का निर्णय लिया है. उल्लेखनीय है कि झारखंड में दैनिक भास्कर के सभी एडिशनों की लांचिंग ओम गौड़ के नेतृत्व में हुई. अखबार ने उनके नेतृत्व में बेहतर मुकाम भी बनाया है. अब उनके ऊपर राजस्थान में भास्कर को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी.
वहीं राजस्थान के स्टेट हेड नवनीत गुर्जर के बारे में खबर है कि उन्हें मध्य प्रदेश का स्टेट हेड बनाया जा रहा है. हालांकि मध्य प्रदेश के स्टेट हेड एन रघुरमन जी के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है कि प्रबंधन उन्हें कौन सी जिम्मेदारी सौंपने जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि इन बड़े बदलावों के बाद कुछ और बदलाव भी भास्कर प्रबंधन करेगा.





