पिछले 12 वर्षों से सासाराम (बिहार) के हिन्दुस्तान अखबार से जुड़े मुकेश कुमार पांडेय ने प्रभात खबर का दामन थाम लिया. वे हिन्दुस्तान में सासाराम कार्यालय के करीब नौ वर्षों तक ब्यूरो प्रभारी भी रहे. उनके हिन्दुस्तान छोड़ने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नही है. लेकिन हाल के दिनों मे हिन्दुस्तान को छोड़ने वालों मे उनका भी नाम जुड़ गया. सूत्रों की मानें तो हिन्दुस्तान में हाल के दिनों मे आई उथल पुथल का नतीजा है कि मुकेश पांडेय ने अखबार को अलविदा कहा.
चंद्र गौरव गुप्ता के बारे में खबर है कि उन्हें अमर उजाला कॉम्पैक्ट, मेरठ का प्रभारी बनाया गया है. अशोक प्रियरंजन के हटाए जाने से यह पद खाली पड़ा हुआ था. चंद्र गौरव इससे पहले अमर उजाला नोएडा में चीफ रिपोर्टर रह चुके हैं. बाद में वे एजुकेशन जंगल डाट काम वेबपोर्टल से जुड़ गए थे.





