पंजाब केसरी, गाजियाबाद से खबर है कि डा. बी जमा ने इस्तीफा दे दिया है. वे ब्यूरोचीफ के पद पर कार्यरत थे. बी जमा ने अपनी नई पारी न्यूज चैनल समाचार प्लस से शुरू की है. इन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. डा. जमा इसके पहले भी कई संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. गौरतलब है कि जल्द लांच होने जा रहे समाचार प्लस से तमाम बड़े चैनलों और अखबारों में काम करने पत्रकार जुड़ रहे हैं.
दबंग दुनिया इंदौर से खबर है कि मनसुख परमार ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि अखबार के भीतर की राजनीति से परेशान होकर मनसुख ने इस्तीफा दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





