Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जागरण के बाद दैनिक भास्‍कर भी जुटा छंटनी की तैयारी में, दहशत

दैनिक जागरण ने छंटनी की जो रहा दिखाई है, उस राह पर अब दूसरे बड़े संस्‍थान भी चलने की तैयारी में हैं. खबर आ रही है कि जागरण के बाद अब दैनिक भास्‍कर भी छंटनी की तैयारी कर रहा है. इसके लिए लिस्‍ट बनाए जाने की सूचना आ रही है. सूत्रों का कहना है कि भास्‍कर प्रबंधन ने पहले सभी यूनिटों के पत्रकारों के लिए इंक्रीमेंट तैयार की थी, जिसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. यह इंक्रीमेंट अब छंटनी के बाद जारी की जाएगी.

दैनिक जागरण ने छंटनी की जो रहा दिखाई है, उस राह पर अब दूसरे बड़े संस्‍थान भी चलने की तैयारी में हैं. खबर आ रही है कि जागरण के बाद अब दैनिक भास्‍कर भी छंटनी की तैयारी कर रहा है. इसके लिए लिस्‍ट बनाए जाने की सूचना आ रही है. सूत्रों का कहना है कि भास्‍कर प्रबंधन ने पहले सभी यूनिटों के पत्रकारों के लिए इंक्रीमेंट तैयार की थी, जिसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. यह इंक्रीमेंट अब छंटनी के बाद जारी की जाएगी.

हालांकि सीधे बातचीत में प्रबंधन इस तरह की किसी भी संभावना से इनकार कर रहा है, परन्‍तु ऑफ द रिकार्ड वे इस बात को मान रहे हैं कि खराब परफारमेंस वाले कुछ लोग बाहर किए जा सकते हैं. यानी सीधे-सीधे छंटनी ना करके परफारर्मेंस का बहाना बनाकर बाहर किया जाएगा. सबसे ज्‍यादा दैनिक भास्‍कर, दिल्‍ली पर छंटनी की तलवार लटक रही है. यहां पर चार एनई हैं. सूत्रों का कहना है कि इनमें से कम से कम दो लोगों का तबादला किया जाएगा या फिर उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखाया जाएगा. अन्‍य यूनिटों में भी पांच से दस फीसदी कर्मचारी बाहर किए जाने के संकेत मिल रहे हैं.

छंटनी की खबर आने के बाद दैनिक भास्‍कर के कर्मचारी दहशत में हैं. उनको डर है कि कहीं उनका नम्‍बर ना आ जाए. जिस तरह से जागरण ने छंटनी करके राह बनाई है, देखा देखी अब दूसरे अखबार भी इस राह पर चलने की तैयारी कर चुके हैं. संभावना है कि दैनिक जागरण, दैनिक भास्‍कर के बाद कोई और संस्‍थान मंदी एवं अन्‍य परेशानियों का बहाना बनाकर कर्मचारियों को बाहर करना शुरू कर दे. अभी तक जागरण ने जितने लोगों को बेरोजगार किया है, उनके लिए ही बाजार में मुश्किलें हैं, नए छंटनी के बाद से ये परेशानियां और बढ़ जाएंगी.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...