Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अलीगढ़ : हॉकरों का हड़ताल जारी, अमर उजाला कार्यालय में दोनों पक्षों की मीटिंग

अलीगढ़ से सूचना है कि यहां पर अखबार वितरकों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा. कोई अखबार नहीं बंट रहा है. हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे अखबारों के प्रसार विभाग के लोगों ने खुद स्टाल लगाना पड़ा. संभावना है कि आज कोई हल निकल आएगा. तीनों बड़े अखबारों के मैनेजरों की हॉकरों के साथ मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग में ही निर्णय होगा कि हॉकरों का हड़ताल जारी रहेगा या खतम हो जाएगा.

अलीगढ़ से सूचना है कि यहां पर अखबार वितरकों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा. कोई अखबार नहीं बंट रहा है. हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे अखबारों के प्रसार विभाग के लोगों ने खुद स्टाल लगाना पड़ा. संभावना है कि आज कोई हल निकल आएगा. तीनों बड़े अखबारों के मैनेजरों की हॉकरों के साथ मीटिंग चल रही है. इस मीटिंग में ही निर्णय होगा कि हॉकरों का हड़ताल जारी रहेगा या खतम हो जाएगा.

बताया जा रहा है कि जब हिंदुस्तान अखबार अलीगढ़ में लांच हो रहा था तब प्रति अखबार हाकरों को कमीशन 75 पैसे मिलते थे. हिंदुस्तान ने लांचिंग के बाद कमीशन प्रति अखबार एक रुपये कर दिया. यह देख अन्य अखबारों ने भी कमीशन प्रति कापी एक रुपये कर दिया. अब सारे अखबारों ने मिलकर कमीशन को अचानक घटाकर 75 पैसे कर दिया है. बढ़ती महंगाई में इस तरह का छल किए जाने से अखबार वितरक नाराज हो गए और अखबार न बांटने की घोषणा कर दी. मजबूरी में प्रबंधन ने तीन दिन में खुद अखबार बेचने की कोशिश कर रहा है. पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है. 

हाकरों को मनोबल तोड़ने के लिए अखबार प्रबंधन अपने पत्रकारों व अन्य कर्मियों को सेंटर पर भेज रहा है ताकि पुलिस बल के सहयोग से हाकरों पर दबाव बनाया जा सके. कल रात सेंटरों पर पुलिस बुलवाकर हाकरों को धमकाया गया. अखबार प्रबंधक भी हड़ताल के चलते अखबार की बहुत कम कापियां प्रकाशित कर रहे हैं. आज भी सेंटरों पर तनाव की स्थिति बनी रही. बाद में तीनों अखबारों के मैनेजरों ने इस मामले को लेकर हॉकरों के साथ एक मीटिंग रखी है.

अमर उजाला कार्यालय में बारह बजे से बुलाई गई मीटिंग में हिंदुस्‍तान तथा दैनिक जागरण के सर्कुलेशन मैनेजर भी भाग ले रहे हैं. खबर दिए जाने तक हॉकरों के साथ मीटिंग चल रही थी. हॉकर अपना कमिशन पूर्व की तरह एक रुपये करने की मांग पर डंटे हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि मैनेजर उन्‍हें अपनी बात समझाने की कोशिश कर रहे हैं. अब देखना है कि इस मीटिंग के बाद हड़ताल खतम हो जाती है या आगे भी जारी रहती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...