आगरा में अमोल दीक्षित नाम के पत्रकार जो कि वर्तमान में में हिंदुस्तान एक्सप्रेस में कार्यरत हैं, उनसे सपाइयों ने अभद्रता कर दी। मामला आगरा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे रामजीलाल सुमन के आवास का है। अमोल दीक्षित आगरा में सपा की रैली के दौरान लगे विज्ञापन को लेकर सपा के रामजीलाल सुमन के आवास पर गए थे लेकिन वहाँ पर मौजूद उस्मान अगाई नाम के सपाई ने अमोल दीक्षित से अभद्रता कर दी। मामला दलाली को लेकर आगे बढ़ा जिसमें दोनों तरफ से जमकर तनातनी हुयी।
उसमान अगाई ने पत्रकार अमोल दीक्षित से कहा कि आगरा में मैंने कई हिंदुस्तान, अमर उजाला, जागरण के पत्रकारों को दलाली करते देखा है और जाने कितने ही छोटे मोटे पत्रकार सड़क पर खुलेआम दलाली करते फिरते हैं। इस पर अमोल दीक्षित ने भी सपा के राज में हुई दलाली का काला चिट्ठा खोला जिस पर उस्मान अगाई भड़क गया और गली घुत्था पर उतर आया।
इस मामले में सबसे बड़ी बात है कि आगरा के विधायक, मंत्री और नेताओं के यहाँ आगरा के पत्रकारों को दलालों की उपमा दी जाती है क्योंकि आगरा की मीडिया की पोजिशन बहुत ही ज्यादा गंभीर है और यही कारण है कि एक मछली सारे तालाब को गंदा करती है कि तर्ज पर आगरा में सारे के सारे पत्रकारों को एक ही लकड़ी से हाँके जाने लगा है। बरहाल इस मामले में पत्रकार ने फ़ेसबुक के माध्यम से इसकी शिकायत सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव से कर दी है।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





