हिंदुस्तान, लखनऊ से खबर है कि रंजीत कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे हाल ही में हुए इंक्रीमेंट और प्रमोशन से नाराज थे. रंजीत अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. रंजीत लंबे समय से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले वे दैनिक भास्कर, राजस्थान पत्रिका जैसे संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं. रंजीत की गिनती हिंदुस्तान के तेज तर्रार पत्रकारों में की जाती है. समझा जा रहा है कि इंक्रीमेंट और प्रमोशन से नाराज कई पत्रकार हिंदुस्तान से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके पहले देहरादून से भी एक पत्रकार ने इस्तीफा दे दिया था.





