बीबीसी से खबर है कि अमित बरुआ ने इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने साथियों को दे दी है. अमित बीबीसी हिंदी सेवा के चीफ के रूप में काम कर रहे थे. उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा. समझा जा रहा है कि इन्हीं विवादों के चलते अमित ने बीबीसी को बाय किया है. अमित पर कई तरह के आरोप भी लगे थे. ब्रिटेन में भी हिंदी के दो पत्रकारों ने अमित पर मुकदमा कर रखा है. अमित 2009 में बीबीसी के साथ जुड़े थे.
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के विदेश संपादक रहे अमित को अंतरराष्ट्रीय मामलों का विशेषज्ञ पत्रकार माना जाता है. उनके पास अंतरराष्ट्रीय मामलों की रिपोर्टिंग का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव है. वह कई देशों में संवाददाता भी नियुक्त रहे. वे एचटी के अलावा द हिंदू, फ्रंटलाइन जैसे अखबारों को भी अपनी सेवाएं दीं. उन्होंने डेटलाइन इस्लामाबाद नाम की किताब भी लिखी है.






