इंडिया टीवी के रिपोर्टर मनीष प्रसाद से पिछले दिनों सरिता विहार थाने में तैनात एक दरोगा तथा एक कांस्टेबल ने बदसलूकी और बदतमीजी की. मनीष के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की गई. मनीष ने इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, जिसके बाद दोनों उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. दोनों के उम्र का लिहाज करते हुए मनीष ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने की बजाय माफ कर दिया. मनीष के साथ सरिता विहार थाने पर तैनात एसआई सूरज सिंह और कांस्टेबल सुरेश ने बदतमीजी की थी. हालांकि दोनों ने अपनी गलती मानते हुए मनीष से माफी मांग जिसके बाद उन्होंने इन दोनों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया.





