Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

एक जुलाई को लांच होगा चौथी दुनिया का अंग्रेजी संस्‍करण

वरिष्‍ठ पत्रकार संतोष भारतीय के नेतृत्‍व में प्रकाशित हो रहा चौथी दुनिया अब हिंदी और उर्दू के बाद अंग्रेजी संस्‍करण भी प्रकाशित करने जा रहा है. अंग्रेजी संस्‍करण की लांचिंग 1 जुलाई को होगी. इस अखबार का फोकस पहले दौर में बड़े महानगरों पर होगा. अंग्रेजी संस्‍करण की डमी भी प्रकाशित की जा रही है, जिसको बाजार में बढियां रिस्‍पांस मिल रहा है. प्रबंधन इससे काफी उत्‍साहित है. इसके लिए व्‍यापक पैमाने पर हिंदी तथा उर्दू अखबारों में प्रमोशन भी किया जा रहा है.

अंग्रेजी संस्‍करण का मूल्‍य भी हिंदी संस्‍करण की तरह पांच रुपये रखा गया है. 16 पेज का यह अखबार चौथी दुनिया के तेवर का ही होगा. इसमें राजनीतिक खबरों के अलावा अन्‍य खबरों का टेस्‍ट भी होगा, परन्‍तु कलेवर शुद्ध रूप से पालिटिकल होगा. अंग्रेजी संस्‍करण में राष्‍ट्रीय लेबल के कंटेंट को प्रमुखता दी जाएगी. देश के कुछ चुने हुए पत्रकारों में शुमार तथा खुद लोकसभा सांसद रह चुके संतोष भारतीय से उम्‍मीद की जा रही है‍ कि वे अंग्रेजी के पाठकों को पॉलिटिकल टेस्‍ट का एक बेहतरीन अंग्रेजी साप्‍ताहिक उपलब्‍ध कराएंगे, जिसकी फिलवक्‍त कमी महसूस की जा रही है.

अंग्रेजी संस्‍करण को प्रबंधन 80000 कापियों के साथ लांच करेगा. यह अखबार प्रत्‍येक रविवार को प्रकाशित किया जाएगा. चौथी दुनिया समूह के प्रधान संपादक संतोष भारतीय कहते हैं कि हम पहले फेज में दिल्‍ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्‍नई और बंगलुरू को टार्गेट करके अंग्रेजी संस्‍करण को लांच करेंगे. अंग्रेजी के डमी को बाजार में काफी सराहना मिली है. हम समझते हैं कि अंग्रेजी साप्‍ताहिक भी हिंदी व उर्दू की तरह सफलता के झंडे गाड़ने में सफल होगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...