इंडिया न्यूज समूह की मूल कंपनी आईटीवी नेटवर्क हिंदी भाषी राज्यों में अपने विस्तार के कदम को आगे बढ़ाते हुए एमपी-सीजी चैनल लांच कर दिया है. यह इंडिया न्यूज समूह का छठा चैनल है. एमपी-सीजी की लांचिंग के साथ ही दो और हिंदी प्रदेशों पर इस समूह की पकड़ मजबूत हो गई है. इसके बाद ग्रुप अब हिमाचल चैनल लांच करने की तैयारी में जुट गया है. एमपी-सीजी के अलावा अब तक इंडिया न्यूज नेशनल, इंडिया न्यूज राजस्थान, इंडिया न्यूज हरियाणा, इंडिया न्यूज बिहार-झारखंड एवं इंडिया न्यूज यूपी-उत्तराखंड चैनल की लांचिंग प्रबंधन कर चुका है.
इस चैनल को मई में ही लांच किए जाने की योजना थी, परन्तु कुछ दिक्कतों के चलते यह जून में लांच किया जा सका. हिमाचल के अलावा यह समूह पंजाब चैनल को भी लांच करने की योजना काफी लम्बे समय से बना रखा है. पंजाब चैनल काफी समय से पाइप लाइन में पड़ा हुआ है. ग्रुप की योजना देश के सभी हिंदी भाषी राज्यों में अपना रिजनल चैनल नेटवर्क स्थापित करने की है. इस समूह का बिहार तथा यूपी चैनल लगातार दूसरे चैनलों को पीछे छोड़ते जा रहे हैं.





